नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 14 लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 14 लोग हुए घायल

Saturday, July 9, 2022 | July 09, 2022 Last Updated 2022-07-09T15:58:47Z
    Share
नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 14 लोग हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, हाईवे पर स्थित गांव मेघानगला कदीम के पास सवारियों से भरी पिकअप आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। जिसमें हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 

रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की चीख-पुकार सुनकर शहजाद नगर थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में 14 लोग घायल हुए। 
घटना जनपद रामपुर के थाना शहज़ाद नगर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित मेघानगला कदीम गाँव के पास आज शनिवार सुबह लगभग 11 बजे मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। 

टक्कर इतनी तेज हुई कि सवारियों से भरी पिकअप रोड पर पलट गई। हादसे से ट्रैक्टर के 2 हिस्से हो गए। हादसे में 12 लोग पिकअप में तथा 2 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे। 

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए भीड़ ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close