सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन अस्पताल में ली अंतिम सांस
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है साधना गुप्ता गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी
उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी पिछले एक हफ्ता से उनकी तबीयत काफी खराब बनी हुई थी लेकिन जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गु़डगांव लाया गया था
जिसके बाद उनका आज निधन हो गया साधना गुप्ता पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी मुलायम सिंह यादव भी लगातार उनका हालचाल ले रहे थे मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह भी अपनी पत्नी का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे
जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई थी उसके बाद उनका निधन हो गया जो उनका पार्थिक शरीर दिल्ली से चार्टड़ विमान के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा जहां परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद रहे
रहेंगे साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी वो औरैया के बिधूना की रहने वाली थी साल 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी