एसडीएम को चुनौती बने दुकानदार ज्ञापन देने के बावजूद भी साप्ताहिक बंदी वाले दिन अपनी दुकान खोले बैठे दुकानदार।
सहसबान। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानदारों द्वारा खुलेआम उल्लंघन कर दुकानें खोली जाती हैं।जैसे अकबराबाद, का मार्केट बाजार विल्सनगंज,मार्केट पठान टोला मार्केट,
साप्ताहिक बंदी वाले दिन बेखौफ होकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को खोल कर बैठ जाते हैं। जबकि शुक्रवार का दिन बंदी का दिन है। इसी को लेकर लेबर यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर साप्ताहिक बंदी पर मार्केट को पूरी तरह बंद रखने की मांग की है।
वही लेबर यूनियन का कहना है।दुकानदार लोग अपनी-अपनी दुकानें खोलकर हमें जबरन बंदी वाले दिन काम करने के लिए बुलाते हैं।
अगर हम दुकान पर काम करने नहीं जाते तो हमारा वेतन काट लेते हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है की साप्ताहिक बंदी वाले दिन पूर्ण रूप से मार्केट को बंद कराया जाए।