डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ गोष्ठी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ गोष्ठी

Thursday, March 16, 2023 | March 16, 2023 Last Updated 2023-03-17T06:22:16Z
    Share
डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ गोष्ठी


 कासगंज-नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा जनपद कासगंज के समस्त जनप्रतिनिधियों व पत्रकार बंधुओं के साथ की गई गोष्ठी, गोष्ठी के दौरान आपसी सहयोग से शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने पर की गई चर्चा,

कासगंज नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी द्वारा जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगण के साथ गोष्ठी की गई, 

इस दौरान डीआईजी महोदय द्वारा जनप्रतिनिधिगण से परिचय कर जनपद की विभिन्न क्षेत्रों एवं समस्यायों के बारे में वार्ता कर जानकारी ली गई,

तत्पश्चात जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जनप्रतिनिधिगण से सहयोग की अपेक्षा की गई साथ ही आम जनमानस की समस्या निस्तारण हेतु आपसी सहयोग से काम करने की नीति पर चर्चा की गई,

तत्पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं पत्रकार बंधुओं के साथ भी गोष्ठी की गई गोष्ठी के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा सभी के साथ परिचय किया

 गया परिचय के उपरांत डीआईजी महोदय द्वारा स्पष्ट किया की जनपद में कानून व्यवस्था दुरस्त रहेगी कासगंज पुलिस अपराध शून्य की नीति पर काम करेगी हर छोटी घटना को गंभीरता से लिया जायेगा,

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ और मजबूत करने के लिए सहयोग के साथ काम करने अपेक्षा की गई,

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित,अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे,जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे,
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close