शिक्षिका निवृत्ति पर स्टॉफ और बच्चे हुए भावुक |

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षिका निवृत्ति पर स्टॉफ और बच्चे हुए भावुक |

Tuesday, March 21, 2023 | March 21, 2023 Last Updated 2023-03-21T14:54:53Z
    Share
शिक्षिका निवृत्ति पर स्टॉफ और बच्चे हुए भावुक |

सहसवान प्राथमिक विद्यालय फतनपुर टप्पा विकास क्षेत्र सहसवान जनपद बदायूंँ की शिक्षिका शायदा मैहरो इस शैक्षिक सत्र 2022-23 के अन्त में सेवा निवृत्त हो रही हैं |


इस उपलक्ष्य में विकास क्षेत्र सहसवान के उनके बहुत सारे शुभ चिन्तकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया | इस दौरान माहौल में भावावेश के उत्पन्न होने से श्रीमती मैहरो का स्टॉफ उदास हो गया |

भावातिरेक में एक रसोईया श्रीमती लक्ष्मी श्रीमती मैहरो से लिपटकर काफी देर तक रोती रही |ढ़ाढ़स बँधाने पर भी सिसकियांँ चलती रहीं| यह सब शिक्षिका की सहयोगात्मक कार्यशैली से उपजा प्यार था जो साथियों के मन से आँखों से प्रवाहित हो रहा था |

 इस अवसर उपस्थित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती मैहरो की कार्य कुशलता एवं सज्जनता की खुलकर तारीफ की | 

शिक्षिका सुखदा आर्या ने अपने स्वरचित काव्य के माध्यम से श्रीमती मैहरो के बारे में कहा -

अलविदा कहकर जब कोई अपना दूर होता है,
आँखें देखती हैं और दिल मजबूर होता है |

इसके साथ साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील सहसवान प्रभारी इकबाल अहमद ब्लॉक सहसवान के मंत्री राजेन्द्र कुमार गुलाटी ,कोषाध्यक्ष अजयपाल तोमर , तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी सुनील कुमार माथुर, फहीम अहमद, सुभाष बाबू मुखर्जी, नीलम रेण्डर ,

 अनीता सिंह आदि तथा आफताब अहमद, रावेश कुमार जीतू माहेश्वरी अभिषेक कुमार वर्मा, दीपा रावल ,फिरदौस बेगम ,अब्दुल हक, मीनू माहेश्वरी ,

अमिता माहेश्वरीर ,राजकुमारी ,कुमारी नेहा , कुलदीप कुमार ,लोकेन्द्र पाल सिंह ,कनक कुमार ,सतबंत सिंह ,सुरेन्द्र पाल मैसी ,विजेंद्र सिंह, मीना कुमारी

आदि ने अपने विचार व्यक्त किए | इस अवसर पर एस एम सी सदस्य पिंकी, वीरेश , सुनील, लक्ष्मी , गजराम ,रामौतार , पप्पू, चंद्रपाल ग्रामीण उपस्थित रहे |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close