उप निबंधक के खिलाफ़ भाकिसं करेगा इक्कीस मार्च से बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप निबंधक के खिलाफ़ भाकिसं करेगा इक्कीस मार्च से बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ

Thursday, March 16, 2023 | March 16, 2023 Last Updated 2023-03-16T11:29:43Z
    Share
उप निबंधक के खिलाफ़ भाकिसं करेगा इक्कीस मार्च से बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने एआईजी स्टाम्प रामपुर, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि उप निबंधक कार्यालय मिलक में तैनात

उप निबंधक मोहम्मद वसीम अहमद द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दिलाई गई है तथा रौरा कलां के गाटा संख्या 102 और मेघानगला जदीद की गाटा संख्या 199 की भूमि जो कि वर्तमान में आवासीय भूमि हैं

लेकिन इन दोनों आवासीय भूमि को कृषि भूमि में दर्शाकर बैनामा किया गया है जिसमें सरकार को लगभग 29 लाख रूपये के स्टाम्प कर की चोरी करके सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है।


 तथा उप निबंधक कार्यालय मिलक में खुलेआम अधिकांश किसानों से बैनामा कराने में अवैध वसूली की जाती है। इसी के विरोध में भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा एक बेमियादी शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन (केवल 21 व्यक्तियों के द्वारा ही)

 दिनांक 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से अंबेडकर पार्क तीन बत्ती चौराह मिलक में प्रारंभ किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन उप निबंधक मोहम्मद वसीम अहमद को बर्खास्त किए जाने तक निरंतर ज़ारी रहेगा।


 धरना प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के कोई भी उच्च अधिकारी हमारी मांग को पूरा करने हेतु किसानों के बीच पूरे समय तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। ऐसा न होने की दशा में भारतीय किसान संघ को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


जिसकी ज़िम्मेदारी स्टाम्प एवं निबंधन विभाग रामपुर की होगी। उक्त शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन को प्रारम्भ किए जाने हेतु जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक से अनुमति चाही है।

 तथा समस्या के समाधान हेतु स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के उच्च अधिकारी को धरना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहने हेतु निर्देशित करने की बात कही गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close