ज़िला पंचायत बदायूं की बैठक श्री बर्षा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता मे सम्पन्न कराई गई ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ज़िला पंचायत बदायूं की बैठक श्री बर्षा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता मे सम्पन्न कराई गई ।

Saturday, March 18, 2023 | March 18, 2023 Last Updated 2023-03-19T06:39:52Z
    Share
ज़िला पंचायत बदायूं की बैठक श्री बर्षा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता मे सम्पन्न कराई गई ।

बदायूँ- जिला पंचायत बदायॅू बोर्ड की बैठक जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में विधायक, प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी,

 जिला पंचायत, बदायॅू, पर्यवेक्षक के रूप में विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) बदायॅू तथा जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

 बैठक में प्रस्ताव सं0 01 गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव सं0-02 जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय

 अधिकारियों से चर्चा के दौरान मा0 सदस्यगणों द्वारा अपने- अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया जिसको सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शीघ्र निस्तार कराये 

जाने का आश्वासन दिया गया। प्रस्ताव सं0-03 जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट रूपया-37 करोड़ 61 लाख एवं वर्ष 2023-2024 के मूल बजट रूपया-42 करोड़ 57 लाख को चर्चा उपरान्त सर्वसम्मिति से पारित किया गया। 

प्रस्ताव सं0-04 व 05 वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन से प्राप्त एवं प्राप्त होने वाली पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15 वां वित्त आयोग की धनराशि से कार्ययोजना पर विचार, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मिति से चर्चा उपरान्त पारित किया गया।

 जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदन किया गया। प्रस्ताव सं0-06 वर्ष 2022-23 की विभव एवं सम्पत्ति के अनुमोदन हेतु सदन के समक्ष रखा गया जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया गया। 

अन्त में अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित विधायक बिसौली विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया

 तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक में मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य अधिकारी, मासूम रज़ा अभियन्ता एवं समस्त जिला पंचायत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close