किसानों को गौ आधारित जैविक कृषि के लिए प्रेरित करेगा भाकिसं
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आज दिनांक 15 मार्च 2023 को सांवरिया फार्म निकट बाई पास रामपुर में की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि दिनांक 17, 18 व 19 मार्च को भारतीय किसान संघ द्वारा मेरठ प्रान्त के हस्तिनापुर में तीन दिवसीय गौ आधारित जैविक कृषि 'कृषक संगम' होने जा रहा है।
इसमें पूरे देश के कुल 600 किसान तीन दिन तक प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। तथा 19 मार्च को समापन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का उद्बोधन होगा
जिसमें पूरे देश भर के कुल दस हज़ार किसान भाई शामिल होंगे तथा उक्त कार्यक्रम फ़ेसबुक पर भी लाइव रहेगा। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद रामपुर से भी सौ किसान दो बसों के द्वारा जाएंगे।
तथा भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा पूरे जनपद में किसानों को गौ आधारित जैविक कृषि करने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है तथा संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं और यह कार्य निरंतर ज़ारी रहेगा।
आदेश शंखधार ने कहा विष मुक्त खेती, नशा मुक्त मानव का सन्देश लेकर हम गांव गांव जा रहे हैं तथा किसान भाईयों से आग्रह कर रहे हैं
कि आप गौ आधारित जैविक कृषि को ओर जाएं जिससे कि हमारी गाय भी बचेगी और हमें विष मुक्त अनाज भी प्राप्त होगा। इस मौके पर जिला सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज, संजय नरूला,