नवरात्रि व रमजान को लेकर कोतवाली सहसवान में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
सहसवान : आज (दिनाँक 21/03/2023) दिन मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।
बैठक में शामिल क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व धर्मगुरुओं से रूबरू होते हुए उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने समस्याओं को सुनते हुए शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरूप त्योहारों को मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि धर्म स्थलों पर लगे लॉडस्पीकर की आवाज को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। त्यौहारों में खलल डालने वाले अराजकतत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, उन पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।
उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रि व रमजान दोनों धर्मों का पवित्र माह शुरू होने जा रहा है, 22/03/2023 को नवरात्रि और 23/03/2023 को रमजान प्रारम्भ हो रहे हैं।
इस शुभ अवसर पर पवित्र माह में सभी लोग आपसी प्रेम सद्भाव बनाए रखते हुए अपने अपने धर्म के अनुसार अपना त्योहार मनाए। अगर पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है
तो पुलिस को तत्काल सूचना दें ताकि पुलिस तत्परता से उसका निदान कर सके। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार आता है तो आपसी प्रेम सद्भाव और समरसता के साथ मनाया जाता है
उसी प्रकार इन दोनों त्योहारों को भी आप लोग अपने अपने ढंग से मनाए। बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कोई नई रीत रिवाज न शुरू की जाए। परंपरागत रीति रिवाज के साथ ही त्यौहार मनाए।
बेवजह फसाद कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री डॉ० सचिन शर्मा, डकारा से प्रधान दीपक शर्मा, भवेश कुमार,