एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस

Saturday, December 30, 2023 | December 30, 2023 Last Updated 2023-12-31T03:03:08Z
    Share
एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस



पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।

आज दिनांक 30-12-2023 रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र तथा मौजूद समस्त काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण प्रभारी


महिला सहायता प्रकोष्ठ पूनम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल 161 कुमुद, महिला कांस्टेबल 163 आरती द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 11 फाइलें लगाई गई जिनमें से 10 फाइलों की काउंसलिंग हुई

जिनमें से 01 फाइल में समझौता व 01 फ़ाईल निरस्त कुल 02 फाइलो का निस्तारण हुआ शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया

जिनमें 01 पारिवारिक समस्याओ के मामले में दोनों पक्षों की समस्या को सुनकर उन्हें समझा कर मन की कटुता को दूर करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ है उनमें अग्रिम तिथि दी गई है तथा दूसरे पक्ष को तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close