शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बी एस ए को ज्ञापन दिया।
बदायूं=शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में एम डी एम में छात्र उपस्थिति संख्या संतोषजनक न होने पर वेतन रोक जाने, मिड डे मील का खाद्यान्न,कनवर्जन कॉस्ट,रसोइया मानदेय समय पर और छात्र संख्या आधार पर उपलब्ध कराने, जैसी विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।
जिला मंत्री फरहत हुसैन ने बात रखी कि वेतन रोकने से शिक्षकों की आगामी घरेलू व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है,इसलिए वेतन न रोकने की कार्यवाही की जाए।
बी एस ए द्वारा संतोषजनक जवाब देते हुए शीघ्र निस्तारण की बात कही गई
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव,जुबैर अली,प्रभात कुमार, आमिर फारुख,पूर्णिमा देवी,भुवनेश कुमार आयोग गोयल,विकार उद्दीन आदि मौजूद रहे।
इधर ए आर पी को दिए जाने वाले मोबिलिटी भत्ता के संबंध में ए आर पी लोगो ने मिलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती से समय पर मोबिलिटी भत्ता दिए जाने की मांग की।