रामपुर में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को काटा:12 कुत्तों ने बोला हमला, मुंह पर बुरी तरह से नोंचा, बच्चे की हालत नाजुक
रामपुर में खूंखार कुत्तों का आतंक है। शहर में डेढ़ साल के मासूम को दर्जनभर कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। कुत्तों द्वारा मासूम का मुंह बुरी तरह काटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले भी एक दूसरे मासूम को कुत्तों के झुंड द्वारा काटा गया था।
जिले के थाना गंज के क्षेत्र में आवासीय चपटा कॉलोनी है चपटा कॉलोनी में रहने वाले इसरार रिक्शा चालक अपने परिवार का लालन पालन करते हैं,
बेटी देर शाम उनका डेढ़ साल का मासूम मुस्तफा घर के दरवाजे पर खेल रहा था इस दौरान दर्जन भर खूंखार कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया, परिजनों ने बताया कि मुस्तफा के चेहरे पर कुत्तों ने बुरी तरह काटा,
आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से खूंखार कुत्तों के चंगुल से मासूम को निकाला, मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन परिजन और पड़ोसी जख्मी मासूम को जिला अस्पताल लेकर भाभी,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच के मित्रा ने बताया कि मासूम की हालत नाजुक है और उसे उपचार दिया जा रहा है मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है
3 साल के मासूम पर भी कर चुके हैं हमला
इन घटनाओं से प्रशासन बेखबर नजर आ रहा है कुत्तों को पकड़ने का कोई प्लान नहीं है कुछ दिन पहले कुत्तों को पकड़ने के लिए वैन चलाई गई थी,
कुछ दिन पहले थाना गंज क्षेत्र के बवनपुरी मोहल्ले के मासूम को निवाला बना बनाया गया था जहां रामसेवक के 3 साल के मासूम राकेश को कुत्तों ने काटा था सुबह घर के बाहर खेलते वक्त अचानक 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया
जिसके चलते बच्चे को गंभीर रूप से घायल हो गया था कुत्तों के काटने से घायल बच्चे के 22 टांके लगाने पड़े थे इससे पहले भी जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं