गणतंत्र दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला कोतवाली मिलक में
कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने कोतवाली परिसर को सजाया दुल्हन की तरह
जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र बनी कोतवाली मिलक
*मिलक*- नगर मिलक के अंतर्गत गणतंत्र दिवस को लेकर नगर मिलक में बड़े उत्साह के साथ तैयारी चल रही है। नगर के मुख्य मार्ग अंबेडकर पार्क एवं नगर मिलक स्थित समस्त सरकारी कार्यालय किसी दुल्हन की तरह सजने लगे हैं।
इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली मिलक परिसर को आज किसी दुल्हन की तरह सजाया गया जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।
जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र बनी कोतवाली मिलक को देखकर लोगों ने प्रशंसा की और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा के इस उत्साहवर्धक साहसिक कार्य की प्रशंसा की,
कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा एवं समस्त पुलिस कर्मियों में गजब का उत्साह देखने को मिला गणतंत्र दिवस की इस बेला पर
आज कोतवाली मिलक जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र बनकर उभरी