भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल मिलक द्वारा नमो नवमतदता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित किया गया
*मिलक*- नगर मिलक के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नमो नवमतदाता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के करीब 6 हजार स्थानों पर वर्चुअल मध्यम प्रथम बार वोट
डालने वाले युवाओं से संवाद स्थापित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
कि लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग करना हम सबका अधिकार है लेकिन उसके लिए हमे जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना आवश्यक होता है।
आप सब प्रथम बार अपने वोट का सही इस्तमाल करते हुए माननीय मोदी जी के हाथो को मजबूत करे और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।।आज देश युवा ऊर्जा और जोश के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
नगर अध्यक्ष साइयां सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि प्रेम शंकर पांडे सुरेश गंगवार,दीक्षा गंगवार, कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार,मनोज पांडे ऋषि पांडे पुरु पांडे युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष साईया सक्सेना अमन गुप्ता विपिन शर्मा अपार पांडे प्रखर वशिष्ठ सोमपाल राठौर