राष्ट्रपति के हाथों दोनों अफसर 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रपति के हाथों दोनों अफसर 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

Thursday, January 25, 2024 | January 25, 2024 Last Updated 2024-01-26T06:52:01Z
    Share
UP के दो जांबाज पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार

राष्ट्रपति के हाथों दोनों अफसर 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

DG प्रशांत कुमार और DIG मंजिल सैनी को Gallantry Award

वीरता पदक प्राप्त करने वाले डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को इससे पहले तीन बार वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त हो चुका है,

 जो उन्हें क्रमश: 2020, 2021 व 2022 में दिया गया। डीजी प्रशांत कुमार व डीआईजी मंजिल सैनी को वर्ष 2017 में मेरठ में हुई एक साहसिक मुठभेड़ के मामले में वीरता पदक दिया गया है

वीरता पदक प्राप्त करने वाले डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को इससे पहले तीन बार वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त हो चुका है, जो उन्हें क्रमश: 2020, 2021 व 2022 में दिया गया। डीजी प्रशांत कुमार व डीआईजी मंजिल सैनी को वर्ष 2017 में मेरठ में हुई एक साहसिक मुठभेड़ के मामले में वीरता पदक दिया गया है।

यूपी पुलिस के ‘सिंघम’ प्रशांत कुमार

यूपी पुलिस में ‘सिंघम’ नाम से विख्यात बिहार में जन्मे प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में कुख्यात अपराधियों और माफियाओं का खात्मा हुआ। वहीं, वर्ष 2005 बैच की आईपीएस अफसर NSG की DIG मंजिल सैनी ने ग्रेजुएशन दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने में कामयाब मंजिल सैनी लखनऊ और रामपुर में बतौर एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। लखनऊ के एसएसपी का पद संभालने वाली वो पहली महिला अफसर रहीं।

डॉक्टर को किडनैप कर मांगे गए थे 05 करोड़

जुलाई 2017 में दिल्ली स्थित प्रीत विहार के मेट्रो हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल के डॉक्टर श्रीकांत गौड़ को किडनैप कर 05 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी की। उस समय प्रशांत कुमार एडीजी जोन मेरठ और मंजिल सैनी SSP मेरठ थीं। दिनदहाड़े हुई इस किडनैपिंग की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी। दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस की गई। तब मेरठ में कांवड़ मेला शिखर पर था। उस दौरान मुठभेड़ में डॉक्टर श्रीकांत को सकुशल बरामद करने के साथ ही फिरौती की मांग करने वाले चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पिस्टल, राइफल, कारतूस आदि बरामद हुए

पदक, मैडल, पुरस्कार और प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार का यह चौथा पदक है। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पांच लाख के इनामी कुख्यात अपराधी उदयभान यादव को मुठभेड में मार गिराने पर 03 लाख का नकद इनाम मिल चुका है। उस दौरान एक पिस्टल के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 03 नगद पुरस्कार के साथ-साथ अब तक कुल 109 कमंडेशन /प्रशस्ति पत्र उच्च स्तर से प्रदान किए गए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close