सैन्य अधिकारी बनने पर किया सम्मानित।
क्षत्रिय महासभा बदायूं के तहसील अध्यक्ष अवधेश सिंह राठौर के भतीजे एवम जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर के भांजे मयंक राठौर के भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के रुप में नियुक्ति
होने पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह, महाराणा प्रताप का चित्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी
मयंक को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। आचार्य प्रताप सिंह ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद प्रदान किया, उपस्थितजनों ने मयंक के उज्ज्वल के लिए प्रार्थना की।