पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Saturday, January 6, 2024 | January 06, 2024 Last Updated 2024-01-07T01:35:31Z
    Share
पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रामपुर। शहजादनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा बाइक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती  कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली।
मामला जनपद के शहजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी अभियान के तहत शनिवार शाम को शहजादनगर पुलिस चेकिंग अभियान  चला रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पशु तस्कर बाइक से आ रहा है। उसके बाद पुलिस ने मगरमऊ के पास घेराबंदी कर दी।

इस बीच पुलिस ने शक होने पर सामने से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया,तो वह पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागा। पुलिस को पीछे आता देखकर टीम पर फायरिंग कर दी।


पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए गो तस्कर पर फायरिंग कर दी। जिससे उसके बांये पैर में गोली लग जाने से वहीं पर गिर गया। पुलिस ने उसको घेराबंदी कर पकड़ लिया।


 इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद एसपी अस्पताल पहुंच गए और गो तस्कर से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने गो तस्कर के खिलाफ जानलेवा हमले  में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस को उसके पास से बिना नबंर की बाइक,एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।पुलिस के मुताबिक गो तस्कर गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां निवासी शहबाज है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close