बाइक सवार ने मां और बेटे को मारी जोरदार टक्कर, जिसमें मां का पैर टूटा, बाइक सवार मौके से फरार
पूरा मामला जनपद बदायूं के कस्वा बिसौली का है जहां राजकीय इंटर कॉलेज के समीप एक महिला को वाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला का एक पैर टूट गया ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसौली में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने बदायूँ रैफर कर दिया है ।
बताया जाता है कि नेहा पुत्री आसिफ उल इस्लाम मोहल्ला शीश महल कस्बा बिसौली अपने मायके से बेटे के साथ अपनी ससुराल स्वरूपपुर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे एक होम गार्ड बाइक सवार ने टक्कर मार दी
टक्कर मारने वाला होम गार्ड बिसौली चौकी पर तैनात राकेश बताया जाता है परिजनों का आरोप है कि होमगार्ड राकेश नशे में वाइक चला रहा था