रामपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी की मौत दो लोग घायल
रामपुर के बिलासपुर मे केमरी रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौद दिया हादसे में
महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है
बता दें कि उत्तराखंड राज्य के जिला उधम सिंह नगर थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की साक्षी पुरम कॉलोनी का रहने वाला पप्पू यादव अपनी पत्नी शशि यादव दोस्त राकेश के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार की सुबह दवाई लेने के लिए
केमरी गया था वहां से लौटते समय धावनी हसनपुर के पास सामने की गति से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी इसमें तीनों लोग दूर जाकर गिरे और तीन तीनों की चिक पुकार मच गई जबकि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,
उसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई और सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के सहयोग से तीनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने शशि यादव को औपचारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया
जबकि मृतका का पति पप्पू यादव व उसका दोस्त राकेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है
वहीं पुलिस ने मृतका के शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है
प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया है की तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी