उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

Monday, January 8, 2024 | January 08, 2024 Last Updated 2024-01-09T06:17:04Z
    Share
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी 

बदायूॅं पूर्व नोटिस के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ बदायूं के बैनर तले अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं के कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

 पावर कॉरपोरेशन निर्देशानुसार हर महीने दो तारीख तक संविदा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान, संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराना,

कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल संविदा कर्मचारियों के इलाज की धनराशि, मृतक आश्रितों को कार्य पर रखने जैसी तमाम समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।


धरने में उपस्थित संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि कार्यदाई संस्था बेसिल के द्वारा पावर कॉरपोरेशन के प्रत्येक माह की दो तारीख को वेतन देने के आदेश को दरकिनार कर माह के अंत में ही वेतन दिया जाता है। जिसमें विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है।


 जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यदाई संस्था तथा विभागीय अधिकारियों के साथ हुए समझौते का पालन आज तक नहीं किया गया है। जिससे मजबूर होकर संगठन को यह कदम उठाना पड़ा है।

अगर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया जाता है तो अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे भी बात नहीं बनी तो संविदा कर्मचारी कार्य छोड़कर हड़ताल भी करेंगे।


धरने में उपस्थित संविदा कर्मचारियों को यप जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार राठौर, संगठन मंत्री सतपाल शर्मा, संयुक्त मंत्री मुसब्बिर अली ने भी संबोधित किया। धरने में टीटू पटेल, अवध पटेल, पवन पटेल, अक्षय रस्तोगी, अनिल कुमार पाल, मुकेश कुमार आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।        
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close