घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने नववर्ष की सुबह तड़के फंदे पर झूलकर कर दी जान
रामपुर। घरेलू कलह के चलते युवक ने नव वर्ष पर तड़के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला विष्णु विहार का है जहाँ मौहल्ला निवासी निवास तिवारी के 32 साल का बेटे अमित तिवारी का परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विवाद के चलते आज सोमवार की तड़के युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई।