अंग्रेजों के दौरे हुकूमत में मुसलमान की मजबूत लंबी लड़ाई के बाद जालिम क़ौम से देश को मिली आजादी: मुफ्ती मोहम्मद शमी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंग्रेजों के दौरे हुकूमत में मुसलमान की मजबूत लंबी लड़ाई के बाद जालिम क़ौम से देश को मिली आजादी: मुफ्ती मोहम्मद शमी

Friday, January 26, 2024 | January 26, 2024 Last Updated 2024-01-27T06:29:43Z
    Share
अंग्रेजों के दौरे हुकूमत में मुसलमान की मजबूत लंबी लड़ाई के बाद जालिम क़ौम से देश को मिली आजादी: मुफ्ती मोहम्मद शमी

*रामपुर (स्वार)*- जमीयत उलेमा- ए- हिंद के मुफ्ती मोहम्मद शमी ने कहा कि मुल्क को आज़ादी लाखों हिंदुस्तानियों की कुर्बानी के बाद मिली थी। इसलिए इसे बरकरार रखने के लिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने की सख्त जरूरत हैं।


गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम इजलास ए आम को खिताब करते हुए उन्होंने कहा ।
मुफ्ती मोहम्मद शमी ने कहा कि मुल्क की दीगर कौमों के साथ मुसलमानों की दो दौरा नब्बे सालों की मेहनत के नतीज़े में मुल्क को जालिम अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी।


उन्होंने कहा कि जमीयत से जुड़े उलेमा के अलावा दीगर उलेमाओं ने भी अपनी जान की कुर्बानियां दीं थीं।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय से तालीम हासिल करने के साथ साथ गरीबों के बच्चों को भी तालीम हासिल कराने के लिए

 मुस्लिम समाज को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की शिक्षा के लिए आगे आए। और सामाजिक न्याय में उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी भी ले।


इस अवसर पर डॉक्टर मौ. अहमद कासमी, इदरीस अहमद अंसारी, मौलाना अय्यूब खां कासमी,मौलाना इनायत हुसैन कासमी,मुफ़्ती मुनव्वर हुसैन कासमी, क़ारी नादिर,

 कारी फारूक, कारी इरफान, मोहम्मद आदिल, वकील उल रहमान,मौलाना साबिर कासमी, आदि खास तौर से उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close