गगन की 92 रन की शानदार पारी से जीती रामपुर टाइटंस
रामपुर। शहीद ए आजम स्टेडियम में आयोजित रामपुर प्रीमियर लीग सीजन- 2 में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में रामपुर राइडर ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में गगन की 92 रन की शानदार पारी से रामपुर टाइटंस ने मैच जीता।
पहला मैच रामपुर राइडर और रामपुर ग्रीन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रामपुर ग्रीन ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जिसमें हाजी रिजवान और सलमान ने दो-दो विकेट लिए।
रामपुर राइडर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। विपिन ने 64 रन बनाए, जिसके लिए वो मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच रामपुर टाइटंस और रामपुर थंडर के बीच खेला गया।
जिसमें रामपुर टाइटस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जिसमें गगन ने 92 रन व कमल ने 48 रन की पारी खेली।
जबकि थंडर के गेंदबाज फैजी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई।