हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन एचपीसीएल के द्वारा मिलक में मेगा पंजीकरण शिविर का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन एचपीसीएल के द्वारा मिलक में मेगा पंजीकरण शिविर का आयोजन

Saturday, February 17, 2024 | February 17, 2024 Last Updated 2024-02-17T15:33:03Z
    Share
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन एचपीसीएल के द्वारा मिलक में मेगा पंजीकरण शिविर का आयोजन


मिलक- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत सरकार की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक महारत्न कंपनी ने मिलक, रामपुर में बड़े ही उत्साह से एक महत्वपूर्ण मेगा पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन बिलासपुर रोड मिलक में संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति रही जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गंगवार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, सभासद श्री हरीश गंगवार बसंत कुमार एडवोकेट चंद्रभान मित्तल,

प्रशांत पटेल, हरीश गोस्वामी, राम गुलाम, और एचपीसीएल क्षेत्रीय प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज कुमार, वरिष्ठ प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रवीण पटेल आदि उपस्थित रहे। इस अभियान के दौरान, एचपीसीएल टीम ने पेट्रोलियम नेचुरल गैस (पीएनजी) के


 लाभों का प्रचार प्रसार किया और घरेलू उपयोगकर्ताओं को पीएनजी नेटवर्क मॉडल के माध्यम से जागरूक किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से एचपीसीएल ने मिलक के नागरिकों से अधिकतम पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।



इस अभियान में 10 ई-रिक्शा का उपयोग प्रचार के उद्देश्य से किया गया। ताकि जनता को पीएनजी के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके। आयोजित कार्यक्रम की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीक्षा गंगवार और कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेतागणों के द्वारा प्रशंसा की गयी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close