अनियंत्रित कार पीछे से ट्रक में घुसी,हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
*धमोरा शहजाद नगर* - जनपद रामपुर के अंतर्गत धमोरा शहजाद नगर क्षेत्र स्थित एक कार ट्रक में अनियंत्रित होकर एक ट्रक में घुस गई जिसके कारण कार सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के आधार पर मुरादाबाद की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। प्राप्त जानकारी के आधार पर मुरादाबाद स्थित बसंत बिहार निवासी मीना (55) वर्षीय पत्नी बलदेव अरोरा अपने करीबी रिश्तेदार राहुल और खुशी और अंशु के साथ कार से मुरादाबाद घर वापस लौट रही थी।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के निकट अचानक कार ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके फल स्वरुप कार सामने चलते हुए ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार सवार महिला की मौत हो गई । घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर तत्काल स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 55 वर्षीय मीना की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायलों को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है।