सरकारी जॉब दिलाने के नाम पर 2 लाख 88 हजार रूपए की ठगी
रामपुर | सरकारी जॉब दिलाने के नाम पर युवक से 2 लाख 88 हजार रूपए हड़प लिए। जब पीड़ित युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवक ने साफ इन्कार कर दिया। दस अप्रैल को पीड़ित ने पटवाई थाने पहुंचकर
ठगी की पूरी जानकारी पटवाई थाना प्रभारी को बताई और लिखित तहरीर दी। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी
ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई।जब पीड़ित के द्वारा पुलिस से कार्रवाई के बारे में पूछा जाता तो पुलिस पीड़ित को आश्वासन देकर टरका देती है।
मामला जनपद की पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर का है। जहाँ गाँव निवासी सतीश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है की बीते कुछ महीने पहले इसी
थाना क्षेत्र के गांव कली की मडियां निवासी आनंद ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने को कहा था। जिसके लिए मुझसे सात लाख की मांग की थी। मै उसकी बातो में फस गया
और मैने बारी बारी से दो लाख 88 हजार रूपए आनंद की मौजूदगी में डलवाए थे। बाकी पैसे नौकरी लगने के बाद डालने को कह दिया था। उसके बाद कई महीने बीतने के बाद कोई नौकरी नही लगी जिसके बाद मैं घबरा गया
और मैने आनंद से नौकरी लगवाने को कहा तब आनंद ने कहा की जिसे पैसे डाले है उससे बात करो पीड़ित युवक सतीश ने जब आनंद के कहे लोगो से बात कि तो उन्होंने कहा कोई नौकरी नही है।
आपके द्वारा दिए गए पैसे आनंद को वापस कर दिए गए हैं। इतना सुनकर पीड़ित सतीश के हाथ पांव फूल गए। और दस अप्रैल को घबराकर पीड़ित सतीश थाना पटवाई पहुंचे थाना प्रभारी अजय शर्मा को लिखित तहरीर देते हुए
पूरी जानकारी दी। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि आरोपी खुलेआम थाना क्षेत्र में घूम रहा है।