लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद बदायूॅ में 7 मई 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये मतदाता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद बदायूॅ में 7 मई 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये मतदाता

Friday, April 5, 2024 | April 05, 2024 Last Updated 2024-04-05T12:06:31Z
    Share
लोकसभा सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद बदायूॅ में 7 मई 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये मतदाता

 जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत कलक्ट्रेट बदायूॅ के गेट जेल तिराहे के सामने मतदाताओ को जागरूक करने के लिये राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूॅ के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक करके मतदाताओ को जागरूक


 किया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर मतदान करने जाना होगा। तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाया जा सकेगा।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये डिप्टी कलेक्टर नम्रता सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान करके स्वस्थ और मजबूत जनतंत्र का निर्माण किया जा सकता है


, लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व है जिसमें सभी मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है इसे हम लोग अन्य पर्वो की तरह उत्साहपूर्वक मनायें एवं अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करे ताकि एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण हो सके।


राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की प्राचार्या श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि मतदान दिवस वाले दिन हम सब मतदाताओ को सर्वप्रथम मतदान करना है।


इसके पश्चात अन्य कार्य करने है एवं अपने परिवारजन, पड़ोसियों को भी मत देने के लिये प्रेरित करना है क्योंकि लोकतन्त्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। डिप्टी कलेक्टर नम्रता सिंह ने उपस्थित जनसमूह को मतदाता

शपथ ग्रहण करायी एवं हम शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्ट्रेट तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में प्रो० राकेश कुमार जायसवाल, सह-प्रभारी स्वीप सरवर अली,


 पीडब्ल्यूडी आइकन अयूब खान जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मो० असरार खान, डा० पंकज कुमार, सत्यप्रकाश अग्निहोत्री, प्रियंका, दिनेशपाल, सुबोध कुमार सुमन आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close