रामपुर में लगातार बढ़े मतदाता, 3.76 से 17.31 लाख पहुंचा आंकड़ा, पहले सांसद बने थे अब्दुल कलाम आजाद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में लगातार बढ़े मतदाता, 3.76 से 17.31 लाख पहुंचा आंकड़ा, पहले सांसद बने थे अब्दुल कलाम आजाद

Thursday, April 4, 2024 | April 04, 2024 Last Updated 2024-04-04T15:28:02Z
    Share
रामपुर में लगातार बढ़े मतदाता, 3.76 से 17.31 लाख पहुंचा आंकड़ा, पहले सांसद बने थे अबुल कलाम आजाद

संवाददाता रुपाली यादव पटवाई

रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चुनाव में 3.76 लाख वोटर थे। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने सफलता पाई। अब यहां वोटरों का आंकड़ा 17.31 लाख पहुंच गया है। यह सभी 2024 के चुनाव में भाग लेंगे।


लोकसभा चुनाव के 72 साल के इतिहास में रामपुर सीट पर वोटरों की संख्या साल-दर-साल बढ़ती रही। इस सीट पर 1952 में हुए आजाद के बाद पहले लोकसभा चुनाव में 3.76 लाख वोटर थे, अब यहां वोटरों का आंकड़ा 17.31 लाख तक पहुंच गया है।

1952 के चुनाव से वर्तमान में 2024 लोकसभा चुनाव तक 13.55 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ है। रामपुर में 1952 में लोकसभा का चुनाव हुआ। पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में 3,76,635 वोटरों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया।



पहले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने सफलता पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर देश की सबसे बड़ी पंचायत का सफर ही नहीं तय किया, बल्कि केंद्र सरकार में पहले शिक्षा मंत्री भी बने।

इसके बाद हुए चुनावों में वोटरों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। हालांकि 2009 लोकसभा चुनाव में 2,66,054 वोटर घट गए। 2014 के चुनाव में वोटरों की संख्या फिर बढ़ गई। 2014 में वोटरों की संख्या बढ़कर 16.16 लाख तक पहुंच गई।

इसके बाद वोटरों की संख्या बढ़ती चली गई। मौजूदा चुनाव में वोटरों की संख्या 17.31 लाख तक पहुंच गई है। अब जिले में 17.31 लाख वोटर अपने सांसद का चुनाव करेंगे। 
किस चुनाव में कितने मतदाता
चुनाव वोटर विजेता


1952 3,76,635 मौलाना अबुल कलाम आजाद
1957 4,03,446 रजा सैयद मेहंदी
1962 4,21,922 रजा सैयद मेहंदी
1967 4,99,114 जुल्फिकार अली खां
1971 5,52,912 जुल्फिकार अली खां
1977 6,33,744 राजेंद्र शर्मा
1980 7,00,181 जुल्फिकार अली खां
1984 7,52,171 जुल्फिकार अली खां
1989 9,72,113 जुल्फिकार अली खां
1991 9,79,613 राजेंद्र शर्मा
1996 12,86,323 बेगम नूरबानो
1998 13,13,581 मुख्तार अब्बास नकवी
1999 13,22,470 बेगम नूरबानो
2004 14,20,598 जयाप्रदा
2009 11,54,544 जयाप्रदा
2014 16,16,984 डा.नैपाल सिंह
2019 16,58,551 आजम खां
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close