भाजपा का नगर अध्यक्ष बताकर मांगी फिरौती, पैसे ना देने पर दी जान माल को हानि पहुंचाने की धमकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा का नगर अध्यक्ष बताकर मांगी फिरौती, पैसे ना देने पर दी जान माल को हानि पहुंचाने की धमकी

Thursday, April 4, 2024 | April 04, 2024 Last Updated 2024-04-04T11:28:38Z
    Share
भाजपा का नगर अध्यक्ष बताकर मांगी फिरौती, पैसे ना देने पर दी जान माल को हानि पहुंचाने की धमकी

रामपुर। आपको बताते चलें कि रामपुर शहर निवासी सुभान अली खां की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के श्याम कॉलोनी में दूध की डेयरी है


उन्होंने बताया कि उनकी डायरी 50 वर्षों से कॉलोनी में दूध की डेयरी का व्यापार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 20-25 दिन से ज्वाला नगर के ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी आशु गुप्ता नामक व्यक्ति जो कि खुद को भाजपा का नगर अध्यक्ष बता कर पैसे मांगता है


अवैध वसूली करना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह उनको कई वर्षों से लगातार परेशान कर रहा है। वह अनेक तरह के शिकायतें अलग-अलग विभागों में करता है

ताकि वह हमें डरा धमकाकर हमसे पैसे ले सके सुभान अली खां ने इस मामले की शिकायत लिखित रूप में बीते बुधवार की शाम सिविल लाइन थाना पुलिस को


 भी दी लेकिन पुलिस ने अभी तक इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं की है जिस कारण घबराहट में सुभान अली खां की तबीयत बिगड़ गई जिसको लेकर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।


जब नेशनल 24 लाइव न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुधीर शर्मा ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी से 94544 04160 सीयूजी नंबर से संपर्क करना चाहा एवं घटना की जानकारी लेनी


चाही लेकिन थाना प्रभारी ने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। अब इस बात को आप खुद ही समझ सकते हैं कि पुलिस इस घटना के ऊपर कितना एक्शन ले सकती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close