हीरा मस्जिद में तराहवीह तिलावते कुरआन मुकम्मल हुआ
----------------------------------------------
*संवाददाता*- हसनैन मंसूरी
----------------------------------------------
*मिलक*- तहसील मिलक जनपद रामपुर स्थित ग्राम नया गांव स्थित मस्जिद में रमजान उल मुबारक की 27 वीं शब के मौके पर आज तराहबीह तिलावत ए कुरान मुकम्मल हुआ।
इस मुबारक मौके पर नया गांव स्थित हीरा मस्जिद में हाफिज रिजवान हुसैन साहब ने नमाज़े तराहबीह के दौरान क़ुरान की तिलावत की और कुरान सुनाया, कुराने पाक़ की तिलावत के दौरान मुख्य रूप से कुराने पाक की तिलावत पर नजर रखी
मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज आसिफ रज़ा साहब ने, और इस तरह कुराने पाक की तिलावत आज मुकम्मल हुई। तिलावते मुकम्मल के अजीम मौके पर गांव स्थित मस्जिद में एक बड़े पैमाने पर जलसे का आयोजन किया गया। जलसे का संचालन शाहिद राजा साहब ने किया।
जलसे के प्रोग्राम में हुजूरे अकरम ताजदार ए मदीना सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में झूम झूम कर नाते पाक़ पढ़ी गई। उक्त जलसे का प्रोग्राम बड़ी शान ओ शौकत के साथ देर रात तक चला,
जलसे के समापन के उपरांत तबर्रूक के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मुबारक मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे हाफिज राहत हुसैन, हसनैन मंसूरी, अबुल हसन अंसारी, डॉक्टर अकील अहमद,