दुर्विजय सिंह शाक्य के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुर्विजय सिंह शाक्य के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन।

Saturday, April 6, 2024 | April 06, 2024 Last Updated 2024-04-06T16:07:44Z
    Share
मोदी ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरे उतरना है :- बीएल वर्मा
Badaun April 6, 2024

 
दुर्विजय सिंह शाक्य के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन।

एक ही लक्ष्य होना चाहिए प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिलाना :- दुर्विजय सिंह शाक्य

बदायूँ :- लोकसभा बदायूँ के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा सहित विधायक, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत हवन-पूजन कर केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।


 इसके बाद जनसभा का भी अयोजन किया गया जिसमें लोकसभा क्षेत्र से हज़ारों लोगों ने भाग लिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा पार्टी व मोदी ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरे उतरना है, उन्होंने कहा जनता जनार्दन की समस्याएं लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हल कराएंगे।


 हमारे बूथ कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ पर विजय के संकल्प को साकार करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा हम सब लोकसभा चुनाव 2024 के मुहाने पर खड़े हैं।

एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भारी बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष/ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा हम लोगों को सभी से संपर्क और संवाद स्थापित करना है,

और हर वोट को भाजपा के पक्ष में करना है। तभी प्रत्येक बूथ पर कमल खिलेगा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा देश में जहां एक तरफ चार सौ सीट पार का आह्वान है, तो हर किसी को संकल्प लेना है, कि बदायूँ लोकसभा में दौ लाख के पार जीत का संकल्प होना चाहिए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा बदायूँ लोकसभा का प्रत्येक व्यक्ति जुट जाएगा तो जीत प्रचंड बहुमत से निश्चित होगी


, साथ ही बदायूँ जनता प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करेगी बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को मोदी व योगी मानकर चुनाव लड़े। विकसित भारत बनाने के लिए मोदी सरकार तीसरी बार जरूरी है दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा हम सब लोगों को पूरे मनोयोग से लगे है,


अब हमारा एक ही लक्ष्य है, प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिलाना जनसभा को प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक अजीत यादव राजू भैया, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने भी सम्बोधित किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close