नशे में धुत युवक भोजन की थाली लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय युवक दीपक की मोबाइल टावर से गिरकर मौत हो गई। टावर से नीचे गिरने से उसका एक हाथ भी कट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव रिसौली के मोहल्ला भरा पट्टी निवासी दीपक बिजली मिस्त्री था। वह बिजली के उपकरणों की दुकान पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह कुछ ज्यादा ही शराब पी रहा था।
रात 12 बजे टावर पर चढ़ा था युवक
ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे दीपक शराब के नशे में भोजन की थाली लेकर घर के नजदीक में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने भोजन की थाली टावर पर ले जाकर रख ली थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर टावर से गिर गया।