गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड के चलते बिजली के तारों में फाल्ट हो रहे हैं। इससे बिजली सप्लाई बाधित
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
*रामपुर*। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कुछ समय पहले खंभों और तार बदलने का काम हुआ था। बिजली विभाग की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड के चलते बिजली के तारों में फाल्ट हो रहे हैं। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से सात घंटे के लिए
ज्वालानगर में बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं शाहबाद गेट क्षेत्र में भी दोपहर एक बजे से दो घंटे के लिए बिजली गुल रही।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ज्वालानगर में बिजली चली गई। इससे लोगों को परेेेशानी उठानी पड़ी। सुबह से बिजली सप्लाई जाने से लोगों की पानी की सप्लाई भी ठप हो गई,
जिसके चलते दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई लोगों ने बिजलीघर में संपर्क साधा, लेकिन कोई जबाव नहीं मिल सका। दोपहर तक लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान दिखाई दिए।
इसके बाद शाम करीब पांच बजे सप्लाई सुचारु हो सकी। वहीं, शाहबाद गेट क्षेत्र में दोपहर एक बजे से बिजली सप्लाई गायब हुई। जिसके बाद सप्लाई करीब तीन बजे आ सकी। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल हो गए।
दो ट्रांसफार्मर बंद होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसको ठीक कराने के बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई।