आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पालिका अध्यक्ष ने नालों की सफाई का चलाया अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पालिका अध्यक्ष ने नालों की सफाई का चलाया अभियान

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-09T15:22:28Z
    Share
आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पालिका अध्यक्ष ने नालों की सफाई का चलाया अभियान
----------------------------------------------
*संवाददाता* शब्बन मियां आज़र 
----------------------------------------------
*मिलक*- नगर मिलक के अंतर्गत आज पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने नाला सफाई अभियान के तहत स्वयं अपनी देख रेख में नगर स्थित विभिन्न नालों की तली झाड़ सफाई कराई।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज नगर मिलक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान के तहत नगर के विभिन्न मार्गों पर स्थित नालों की सफाई स्वयं अपनी देखरेख में कराई गयी।

ज्ञात हो कि पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार नगर की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही नहीं बरतना नहीं चाहती उनका कहना है कि इस संबंध में वह बेहद गंभीर हैं


तथा इस संबंध में किसी भी तरह का किसी भी रूप में कर्मचारियों से कंप्रोमाइज नहीं चाहती। इसीलिए आज नगर स्थित खाता नगरिया के वार्ड संख्या 17 एवं 18 में पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने सफाई कर्मियों का निरीक्षण किया


 और स्वयं अपनी देखरेख में विभिन्न गंदे पानी के नालों की तली झाड़ सफाई के कार्य को बेहद सुनिश्चित रूप में कराया और उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए

 कहा कि मैं साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी भी रूप में कोई कंप्रोमाइज नहीं चाहती इसलिए आप सभी का कार्य संतोषजनक होना चाहिए यदि भविष्य में इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है


 तो आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, प्रमुख समाजसेवी चंद्रभान मित्तल, एवं वार्ड सभासद तथा बुद्धिजीवी वर्ग आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close