बिल्सी उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता,ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता,ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-09T13:48:05Z
    Share
बिल्सी उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता,ग्रामीणों को मिलेगी राहत

बिल्सी। विद्युत उपकेंद्र बिल्सी ग्रामीण की क्षमता वृद्धि का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। उपकेंद्र पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा।

गर्मी में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राणीण उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से करीब 30 गांव के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है।


गर्मी में खपत बढ़ने पर उक्त ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो जाता था। ओवर लोड को कम करने के लिए अघोषित कटौती करनी पड़ती थी। लेकिन अब इससे राहत मिलती दिख रही है। अवर अभियंता दिनेश कुमार ने ने बताया


कि बृहस्पतिवार की शाम तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते आपूर्ति प्रभावित है। शुक्रवार तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close