मुंबई में प्यार. फिर की शादी,पति अचानक गायब, बेटे को लेकर महिला रामपुर थाने पहुंच गई, पति की तलाश की मांग को लेकर हंगामा भी काटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुंबई में प्यार. फिर की शादी,पति अचानक गायब, बेटे को लेकर महिला रामपुर थाने पहुंच गई, पति की तलाश की मांग को लेकर हंगामा भी काटा

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-09T15:07:46Z
    Share
मुंबई में प्यार. फिर की शादी,पति अचानक गायब, बेटे को लेकर महिला रामपुर थाने पहुंच गई, पति की तलाश की मांग को लेकर हंगामा भी काटा

*संवाददाता* मुस्कान अंसारी 
 
*रामपुर* थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुंबई में नौकरी के दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह कर लिया। दो वर्ष बाद युवक पत्नी को धोखा देकर मुंबई से भाग आया। बुधवार को अपने बेटे को लेकर खजुरिया थाने पहुंची महिला ने हंगामा किया।

बाद में पुलिस ने महिला को उसके बेटे समेत पति के घर भेज दिया।मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक तीन वर्ष पूर्व से मुंबई की एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के अनुसार युवक को दो वर्ष पूर्व मुंबई की एक युवती से प्रेम हो गया।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने निकाह कर लिया। इसके बाद युवक के एक बेटा हुआ। दो वर्ष बाद अचानक युवक पत्नी और बेटे को छोड़कर भाग आया। लंबे इंतजार के बाद भी जब युवक वापस नहीं गया तो उसकी पत्नी बुधवार की शाम अपने 11 महीने के बच्चे को साथ लेकर मुंबई से थाना खजुरिया आ गई।

युवती ने युवक के बारे में थाना प्रभारी राजीव कुमार को पूरी बात बताई और युवक के घर जाने की जिद करने लगी। पुलिस को भेजकर जानकारी की गई तो पता चला कि युवक घर पर काफी दिनों से नहीं आया है।

पुलिस ने महिला और उसके बेटे को उसके पति के घर भेज दिया। सुरक्षा के लिए महिला को थाने के फोन नंबर भी दिए। महिला अपनी ससुराल पहुंच गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close