बिल्सी में मनाई बुद्ध पूर्णिमा,लोगों को बांटी खीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में मनाई बुद्ध पूर्णिमा,लोगों को बांटी खीर

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-24T04:38:55Z
    Share
बिल्सी में मनाई बुद्ध पूर्णिमा,लोगों को बांटी खीर

बिल्सी नगर के बदायूं रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमेशा समाज को शांति का पाठ पढ़ाया।


 वह हम सभी को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। क्यों ना हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को एक नई दिशा दे।

दूर दराज से आये शाक्य-मौर्य समाज के लोगो ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान बुद्ध के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद यहां प्रसाद के रुप में खीर को वितरण किया गया।


 यहां एसपी शाक्य, डा.अरविंद शाक्य, गजेंद्र पाल सिंह, रामेश्वर शाक्य, राजाराम शाक्य, राहुल वाष्र्णेय, बंगाली बाबू, दिनकर शाक्य, पुष्पेंद्र सागर, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे

 इधर नगर के बिजलीघर रोड स्थित गोविंद मठ पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाते हुए लोगों को खीर का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर,


दीपक चौहान, डा.मुकेश चंद्र मौर्य, डॉ बीपी मौर्य, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, हरपाल सिंह, तेजस्वी सागर, विनय कुमार, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close