शहर के दिग्गजों ने आज औघड़नाथ मंदिर में क्रांतिवीरों के शौर्य को नमन किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहर के दिग्गजों ने आज औघड़नाथ मंदिर में क्रांतिवीरों के शौर्य को नमन किया।

Friday, May 10, 2024 | May 10, 2024 Last Updated 2024-05-10T12:03:50Z
    Share
शहर के दिग्गजों ने आज औघड़नाथ मंदिर में क्रांतिवीरों के शौर्य को नमन किया।



मेरठ : 10 मई 1857 को मेरठ से अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हुई थी। इसमें हजारों शूरवीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी थी। वहीं, आज सभी ने मिलकर आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले क्रांतिवीरों के शौर्य को नमन किया।


शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, औद्योगिक संगठन, समाजसेवी, राजनीतिक दल, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे

 औघड़नाथ मंदिर में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत मंदिर परिसर में पुष्पांजलि सभा हुई। 15 अगस्त तक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रहेगी।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, औद्योगिक संगठन, समाजसेवी, राजनीतिक दल, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित हुए और उन्होंने शहीदों को नमन किया।


बता दें कि 2010 से आरंभ हुआ ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम अनवरत जारी है। इस बार भी 15 अगस्त तक चलने वाले महाअभियान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा,

 बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, जश्न-ए-आजादी के कार्यक्रम होंगे। इनके जरिए शहीदों को नमन किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुककर राष्ट्रगान गाकर लोग शहीदों को नमन करेंगे।

मुख्य सम्पादक सरिता सिँह 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close