बारात चढ़त के दौरान दूल्हे को मौसेरे भाई ने मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बारात चढ़त के दौरान दूल्हे को मौसेरे भाई ने मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-09T09:14:32Z
    Share
बारात चढ़त के दौरान दूल्हे को मौसेरे भाई ने मारी गोली, मची अफरा-तफरी


रामपुर। रिश्तेदारी में आपसी अनबन को लेकर मौसरे भाई को बारात में न बुलाना दूल्हे को भारी पड़ गया। मौसेरे भाई ने ने बारात चढ़त के दौरान बग्गी के आगे


आकर दूल्हे को गोली मारकर घायल कर दिया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आपको बताते चले कि उत्तराखंड के थाना काशीपुर  के गांव गढ़ी नेगी  निवासी करन सिंह ने बताया कि बीते बुधवार रात को उसकी बारात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया में आई थी।


उसने कहा कि मेरे मौसी के लड़के अजय से अनबन के चलते उसको कार्ड नहीं दिया गया था। जब रात को मेरी बारात चढ़ रही थी तभी अजय ने एक मेडिकल के सामने


 बग्गी के आगे आकर तमंचे से मुझे गोली मार दी,जोकि गोली मेरे कंधे को छूकर निकल गई।जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गोली की आवाज सुनकर बाराती भी अपनी जान बचाकर भागने लगे जबकि आरोपी अजय मौके से फरार हो गया। उसके बाद लोगों ने दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया।


 परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close