मदर एथीना स्कूल में ‘सड़क सुरक्षा’ जागरूकता अभियान का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में आज प्रार्थना-सभा के दौरान कक्षा-6 के विद्यार्थियों द्वारा ‘सड़क सुरक्षा’ के नियमों का अनुपालन करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए
एक लघु नाटिका एवं नृत्य का मंचन किया गया। जिसके अंतर्गत नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा हेलमेट लगाने, जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने,
सीट बेल्ट पहनने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के संबंध में लोगों को संदेश दिया गया। इसके अलावा नृत्य नाटिका के माध्यम से सड़क के नियमों का अनुपालन
करने एवं तेजी से वाहन चलाने के द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं से बचने हेतु सुझाव और संदेश प्रदान किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबका यह कर्तव्य है कि दैनिक जीवन में हमारी असावधानी अथवा लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए