ग्रीष्म अवकाश के बाद खुले विद्यालय
छात्र छात्राओं का फूल मालाओं और चंदन टीका से हुआ स्वागत।
शासनादेशानुसार विद्यालय खुलने पर बच्चों के स्वागत करने के निर्देश थे। उसके अनुपालन में विद्यालयों ने छात्रों का स्वागत किया।
सहसवान ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं और चंदन टीका से स्वागत किया गया।