मनौना धाम मे सडक निर्माण तथा पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरु
आवला - विसौली आवला रोड से स्थिति तोरण से श्री श्याम मंदिर मनौना धाम तक भक्तो को आने जाने के लिए खंडजा से गुजरना पड रहा है ,
लगभग एक साल पहले जिलापंचायत बरेली से तोरण द्वार से मंदिर तक खंडजा का निर्माण कराया गया , अव इसी रास्ते पर मंदिर से लेकर तोरण द्वार विसौली आवला रोड तक पक्के काले मार्ग के लिए काम शुरू हो गया है
जो जल्द वनके तैयार हो जायेगा , जिससे भक्तो गाडिया आराम से मंदिर तक पहुच जायेगी और जाम से निजात मिलेगी , वही मंदिर मे सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पुलिस प्रशासन के लिए स्थायी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा ,
जहा पुलिस स्टाप रहकर धाम की सुरक्षा व्यवस्था देखेगे l वही निर्माण धिन श्याम मंदिर तथा तोरण द्वार का निर्माण कार्य अंतिम चरणो मे है जिसका अक्टूवर मे भब्य उदघाटन होना है,