उझानी डायल 112 पीआरबी ने गाय को रोंदा, मौत काफी देर होता रहा हंगामा, उच्चाधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर माने पशुप्रेमी विकेन्द्र शर्मा
July 13, 2024
उझानी बदायूं 13 जुलाई । बीती रात करीब 11 बजे डायल 112 की वाहन संख्या 1327 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला गंज से कॉलर इवेंट पर नगर के मोहल्ला भर्राटोला जा रही थी।
कि तभी बदायूँ रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के सामने अचानक से गाड़ी के सामने एक गाय आकर उनकी गाड़ी से टकराकर बुरी तरह घायल हो गयी।
बताते हैं कि काफी दूर तक गाय गाडी से घिसट कर मर गई । इससे काफी देर ब्लाक के सामने हंगामा होता रहा। क्योंकि पुलिस कर्मियों ने अमानवीयता दिखाई ओर मृत गाय को ऐसे ही छोड गाडी लेकर चले गये।
किसी ने इसकी सूचना पशुप्रेमी बिकेन्द्र शर्मा को दे दी। विकेद्र शर्मा ने आई जी डीआईजी को अपने x हेन्डल पर पुलिस की शिकायत की। तब मौके पर पहुंची