उझानी पंखा रोड के नाले में फिर गिरा ई रिक्शा, महिला सहित बच्चा घायल
July 13, 2024
उझानी बदायूं 13 जुलाई। उझानी – कादर चौक रोड पर रेलवे क्रासिंग वाले नाले के बराबर मक्का लदे वाहनों के कारण लगे जाम की वजह से आज फिर एक ई-रिक्शा पलट गया जिसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
लोगों ने बामुश्किल नाले मे से सवारियों को खींचा। रेलवे क्रासिंग के बराबर स्टेशन पर मक्का की लोडिंग के घर्मकांटे पर तौल कराने के चलते बेतरतीब खडे वाहनों से रोज़ जाम लग जाता है। सडक के बराबर नगर पालिका का नाला है,
जो सडक से नीचा है। नगर पालिका ने रोज़ रोज़ हादसे होने के बाद भी नाले के बराबर एक ईंटों की एप्रोच लगाकर नाला साईड से उंचा कर दें तो शायद ऐसे हादसे ना हो। आज सुबह सडक पर लगे जाम के कारण गफ्फार नगला थाना कादर चौक के निवासी ब्रजपाल
अपने ई-रिक्शा लेकर निकल रहे थे कि ई-रिक्शा नाले में पलट गया। जिसमें सवार दो महिलाएं व तीन बच्चे कीचड में गिरने से एक महिला व एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों ने बामुश्किल नाले में गिर लोगों को बाहर
निकाला व रस्सी के सहारे से ई-रिक्शा को खींचा। घायल महिला व बच्चें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। ****** लोगों ने नगर पालिका से मांग की कि समस्या समाधान को नाले के बराबर ईंटों को लगाकर