सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापक गांव गांव गली गली घूम रहे हैं
सहसवान। दहगवां विकासखंड दूधवां प्राथमिक विद्यालय के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए इस साल स्कूलों के अध्यापक गांव-गांव, गली-गली घूम रहे हैं।
लोगों को बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला करवाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में मिलने वाले निशुल्क शिक्षा योजना के बारे में प्रचार कर रहे हैं। इन दिनों शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है।