भ्रष्टाचार मुक्त व विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता डीएम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार मुक्त व विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता डीएम

Sunday, July 14, 2024 | July 14, 2024 Last Updated 2024-07-15T06:16:06Z
    Share
भ्रष्टाचार मुक्त व विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता डीएम

*संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता* 
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। नवागत डीएम निधि श्रीवास्तव ने रविवार को शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर चार्ज संभाला ।

राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और चल रहीं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा इस समय बाढ़ का प्रकोप चल रहा है ।

बाढ़ ग्रस्त गांवों के लोगों को सहायता पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। शासन की मंशा अनुसार ही कार्यों को संपादित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि भ्रष्टाचार रहित विकास कार्य हों ।

जिलाधिकारी ने जॉइनिंग के बाद चुनिंदा अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाएगा।


वर्ष 2014 बैच की आईएएस ऑफिसर निधि श्रीवास्तव इससे पहले साल 2013 में बदायूं में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रही हैं। बुलंदशहर में अपर जिला अधिकारी प्रशासन, लखनऊ में अपर जिला अधिकारी नगर ,

आगरा में अपर जिला अधिकारी प्रशासन अपर निदेशक मंडी परिषद व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं। वह 1999 की पीसीएस अधिकारी हैं। प्रोन्नत होकर 2014 में आईएएस हुईं हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close