दंवगो ने प्रधान पति को पीटा, बचाने आयी ग्राम प्रधान संगीता से भी की अभ्रदता पुलिस ने नही की अभी तक कार्यवाही
विसौली - विकास खण्ड विसौली के ग्राम सभा पपगाव मे ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही दंबग कर रहे कब्जे को मना करने पर ग्राम प्रधान संगीता के पति शेर सिंह की जमकर कर मारपीट ,
बचाने आयी ग्राम प्रधान संगीता से भी दंबगो ने अभ्रदता की , गाव मे ग्राम समाज की पडी खाली भूमि पर ग्राम प्रधान ने वाउंड्री कर गेट लगवाया दिया है
जिसमे गांव के धर्मपाल यादराम पुत्रगण रामचन्द्र अपने मवेशी बाध कर कब्जा कर रहा था जिस पर ग्राम प्रधान पति ने मना किया तो गाली गलौच करते हुयी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अगर जिन्दा रहना है
तो गांव छोड दे, ग्राम प्रधान संगीता का कहना है कि यह लोग दंबग प्रवृति के है पहले भी गाली गलौच कर चुके है चुनाव से रंजिश मानते है ग्राम प्रधान संगीता पत्नी शेर सिंह ने नाम जद तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही तथा सुरक्षा की गुहार लगायी है
लेकिन दवतोरी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है न नामजद दंबगो से पूछताछ की है जिससे प्रधान का परिवार खौफ मे है योगी सरकार ने न्याय की गुहार लगा रहा है