करंट की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आपको बता दे यह मामला जनपद की पटवाई थाना क्षेत्र का है जहाँ कस्बा पटवाई निवासी लक्ष्मण सिंह उम्र 40 वर्ष आज शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग अपने खेत से वापस घर आकर वह कमरे में गए
और कमरे में चल रहे पंखे के तार को हटाने लगे। किसी दौरान पंखे के तार को हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर गए।
वही बाहर सो रहा उनका बेटा अजय जब अंदर गया तो लक्ष्मण सिंह को जमीन पर पड़ा देख उसकी चीख़ निकल गई।कमरे से आई
चीख की आवाज सुन परिवार की अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए एवं लक्ष्मण सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए