खेत में पराली जलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खेत में पराली जलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Saturday, October 19, 2024 | October 19, 2024 Last Updated 2024-10-19T13:20:46Z
    Share
खेत में पराली जलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बदायूँ 19 अक्टूबर। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी बदायूँ द्वारा पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है जिसमें कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है

कि जनपद में किसी भी कृषक के खेत में किसी भी दशा में पराली/फसल अवशेष नहीं जलने चाहिये, यदि कोई कृषक अपने खेत में पराली/फसल अवशेष जलाता है तो उस पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है

कि जनपद में पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनायें नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस थानों में वायरलैस के माध्यम से सभी पुलिस कर्मचारियों/

अधिकारियों को पराली/फसल अवशेष जलाने से रोकने के संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close