भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष बने लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी)

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष बने लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी)

Saturday, October 19, 2024 | October 19, 2024 Last Updated 2024-10-19T13:27:15Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष बने लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी)
रामपुर। आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामपुर पधारे रामपुर के तहसील मिलक क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर नानकार में महापंचायत को संबोधित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष

 सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का रामपुर पहुंचने पर पहाड़ी गेट और सिमरिया चौराहा पर किसान नेता लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन का गगन भेदी नारे लगाकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
 उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर नानकार पहुंचा ग्रामीण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जोरदार स्वागत किया पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर जिला अध्यक्ष

 की घोषणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी जी ने किसान नेता लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी को भारतीय किसान यूनियन सुनील का रामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी जी ने लालता प्रसाद गंगवार को नियुक्ति पत्र सोपा,


महापंचायत में समाजसेवी लालता प्रसाद गंगवार ने श्री राधे कृष्ण की तस्वीर भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का मंच पर, जोरदार स्वागत किया सैकड़ो किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता के समक्ष भारतीय किसान यूनियन सुनील की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन सुनील की सदस्यता ग्रहण की सभी

 नवनियुक्त सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन सुनील की सदस्यता ग्रहण कराई,
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा लालता प्रसाद गंगवार के जिला अध्यक्ष बनने से रामपुर जनपद में भारतीय किसान यूनियन सुनील संगठन

 मजबूत होगा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे किसानों गरीबों मजदूरों के दुख दर्द में हमेशा साथ रहेंगे वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है

उत्तर प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया किसानों को भारतीय किसान यूनियन सुनील से जोड़े किसानों गरीबों मजदूरी की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे देश की रीढ़ युवा होते हैं

अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय किसान यूनियन सुनील से जोड़े जनपद रामपुर का किसान जन समस्याओं से परेशान है जल्द ही जनपद रामपुर में होगा एक बहुत बड़ा किसान आंदोलन जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता की जान से जुट जाए राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण भास्कर एडवोकेट ने कहा की इस समय देश का किसान परेशान है

 किसानों को फसल का मूल्य भी सही तरह से नहीं मिलता किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल रही किसान सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिलता नहर रजवाहा माइनर की सफाई कागजों में कर दी जाती है लेकिन मौके पर नहीं भारतीय किसान यूनियन सुनील हमेशा किसान हित में है और रहेगी


नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका ब खुवी निर्वाह करूंगा एक माह के अंदर जनपद रामपुर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जनपद रामपुर के हर गांव में पंचायत कर युवाओं किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा हमेशा किसान हित में किसानों गरीबों मजदूरों की सेवा करता रहूंगा

 किसान हित में जनपद रामपुर में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन महापंचायत में प्रमुख रूप से, उपस्थित रहे लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी देवेंद्र गंगवार बुद्धसेन गंगवार गंगाराम गंगवार महावीर गंगवार रवि गंगवार विपिन दुर्गेश चेतराम अनिल कुमार गंगवार मंगल सेन लोधी राजपूत नौबत राम राजपूत विजयपाल राजपूत प्रजीत सिंह सुंदरलाल लोधी और सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close